जुड़वां बच्चों के लिए फरिश्ता बने जोनल हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा कर्मी प्रताप सिंह

 


देर शाम ड्यूटी खत्म होने से पहले नन्हे बच्चों के लिए किया रक्तदान


अक्सर कुछ लोग अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते हैं और वह हजारों लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा बन जाते हैं कुछ ऐसा ही आज जोनल हॉस्पिटल कुल्लू में देखने को मिला। जिला कुल्लू के नव दंपति को जुड़वा बच्चे हुए और इस दौरान बच्चों को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी , हालांकि रक्त एकत्र संग्रहालय में रक्त पड़ा हुआ था लेकिन नवजात शिशु को मात्र 100ml ताजा खून की आवश्यकता थी , देर शाम नव दंपति काफी परेशान थे अचानक इस बात की सूचना सुरक्षा कर्मी प्रताप सिंह ( तनु गुलेरिया ) जो 221 ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे थे उनको मिली कि नवजात शिशु को 100ml रक्त की आवश्यकता है तो वह तुरंत रक्त एकत्र संग्रहालय पहुंचकर उन्होंने नवजात शिशु के लिए रक्तदान कर जीवनदान दिया जिसके लिए नव दंपति ने सुरक्षाकर्मी प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया व रक्त एकत्र संग्रहालय के कर्मियों ने भी प्रताप सिंह की खूब वाहवाही की । गोर रहे इससे पूर्व भी प्रताप सिंह 10 बार इमरजेंसी में रक्तदान कर चुके हैं प्रताप सिंह का कहना है कि रक्तदान जैसा पुण्य दान कर वह अपने आप को हमेशा गौरवान्वित महसूस करते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर