'किसान गर्जना' विरोध मार्च के आयोजन को लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा व कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे


'किसान गर्जना' विरोध मार्च के आयोजन को लेकर यूपी, पंजाब, हरियाणा व कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे

ब्यूरो :  किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ की ओर से रैली का आयोजन किया गया है।किसान गर्जना विरोध मार्च में शामिल किसान अपनी स्थिति में सुधार के साथ-साथ कई और मांगों को लेकर दिल्ली में जमा हो रहे हैं. विभिन्न राज्यों से आये किसान रामलीला मैदान से किसान गर्जना विरोध मार्च का आगाज करेंगे। संगठन का कहना है, कि आज 40 से 50 हजार की संख्या में किसान दिल्ली आ सकते है।मांग है कि केंद्र सरकार कृषि उपज पर जीएसटी न लगाएं। यानी सभी उपज को केन्द्र सरकार जीएसटी फ्री कर दे। इसके अलावा किसानों को मिलने वाला पीएम किसान सम्मान निधि की रकम को खेती में बढ़ रहे लागत के अनुसार बढ़ा दिया जाएं किसानों की मांग है कि अनाज में उन्हें सब्सिडी मिले।साथ ही किसानों को डीबीटी के तहत आर्थिक सहायता दी जाए।

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई जाए। किसानों की मांग है कि केन्द्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाएं भारतीय किसान संगठन का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी जाएं अभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 3 लाख रुपये दिये जाते हैं। इसके अलावा भी किसान कई और मांगों के समर्थन मे रैली का आयोजन कर रहे हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय किसान संगठन की ओर से आयोजित मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकती है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीरदर्द चौक, मिंटो रोड, अजमेरी गेट, चमन लाल मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट गोल चक्कर से हमदर्द चौक, भवभूति मार्ग और पहाड़गंज चौक में ट्रैफिक डायवर्ट किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर