पिकनिक पर निकली बच्चों से भरी स्कूल बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटकर खाई में गिरी


पिकनिक पर निकली बच्चों से भरी स्कूल बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटकर खाई में गिरी 

ब्यूरो : रविवार को देवरिया के नारायणपुर बंजरिया के ग्रीन डिफेंस सोनिया एकेडमी स्कूल का टूर गोरखपुर के लिए निकला. स्कूल बस में 55 बच्चों समेत टीचर्स भी सवार थे. गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद बच्चों का टूर रामगढ़ताल और तारामंडल जाना था. सुबह करीब 9.30 बजे स्कूल बस अभी खोराबार इलाके के एनएच 28 फोरलेन रघुनाथपुर पहुंचा था. तभी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस खाई में पलट गई.

जिस साइकिल सवार को बचाने में हादसा हुआ. उस साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. उसकी पहचान खोराबार थाना क्षेत्र के बसडीला खाले टोला निवासी महिपाल के बेटे तिलकधारी (65) के रूप में हुई.

घायल बच्चों को जब अस्पताल लाया गया. तब वहां पर देखने वालों की भीड़ लग गई. जल्दी-जल्दी डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ बच्चों के ट्रीटमेंट में लग गए. इस दौरान बच्चे रो-रोकर बोल रहे थे अंकल प्लीज सूई मत लगाइएगा. घटना के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए.

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा खुशी, गीतांजलि, अनुष्का, गुडिय़ा, पूजा, आदित्य, सुनियंका, आदिल, अजीज, अवसाद घायल हुए है ।

हादसे में 11 बच्चे घायल हुए हैं. एक साइकिल सवार की बस से दबकर मौत हुई है. हाइवे पर कैसे हुआ हादसा इसकी जांच की जा रही है. सभी स्कूली बच्चों का उपचार खोराबार सीएचसी में कराया गया.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर