शिमला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

 


शिमला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत


राजधानी शिमला में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवक मल्याणा में गाड़ी के अंदर बेहोश पड़ा था।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को IGMC ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देवांश निवासी पंथाघाटी के तौर पर हुई है।


शिमला पुलिस के ASP सिटी रमेश कुमार का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला नहीं लग रहा है। मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। हम हर तरह की जांच कर रहे हैं।


पुलिस अब शव का IGMC में पोस्टमार्टम करवा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

#himachalmedia

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर