बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय चम्बा में शौर्य यात्रा निकाली


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / 
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय चम्बा में शौर्य यात्रा निकाली। भारत माता मंदिर हरदासपुरा से आरंभ हुई यह यात्रा भरमौर चौक से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का जमकर उद्घोष किया। कई स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया। यात्रा के शुभारंभ में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर भारत माता और भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि हिंदुओं में सुरक्षा की भावना इस तरह की यात्राओं से और बढ़ेगी। पूरी दुनिया आतंकवाद के खात्मे के लिए हिंदू समाज की ओर देख रही है। इसके लिए हिंदू युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस शौर्य यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत व संगठित कर संघर्षशील बनाना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर