*जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें पंचायत प्रतिनिधि विधायक मलेंद्र राजन
*जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें पंचायत प्रतिनिधि विधायक मलेंद्र राजन नूरपुर:-(विनय महाजन) नूरपुर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में विकास खंड इंदौरा की सभी 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान,पंचायत सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को पंचायत प्रशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कर सकें।कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही विकास योज...