संदेश

पंचायती राज को मजबूत बनाने में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अहम भूमिका : इंद्र सिंह गांधी

चित्र
 पंचायती राज को मजबूत बनाने में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अहम भूमिका : इंद्र सिंह गांधी अजय सूर्या नेरचौक । बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंडयाल में आयोजित प्रधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने पर जोर दिया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों, अधिकारों और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी मिलती है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर नलसर पंचायत की प्रधान श्रीमती मीना कुमारी ने हिमाचली टोपी पहनाकर विधायक इंद्र सिंह गांधी का सम्मान किया। विधायक ने इस सम्मान के लिए मीना कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचली संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा यह आत्मीय सम्मान उनके लिए गौरवपूर्ण और स्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्...

अश्विन नवरात्र मेलों के दौरान ज्वालामुखी में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक ले जाने पर प्रतिबंध

चित्र
 अश्विन नवरात्र मेलों के दौरान ज्वालामुखी में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक ले जाने पर प्रतिबंध ज्वालामुखी, 30 सितम्बर, 2026: उपमंडल दंडाधिकारी, ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा ने आम जनता एवं श्रद्धालुओं को सूचित किया है कि ज्वालामुखी मंदिर में 09 अक्तूबर,2026 से 23 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत जारी आदेशानुसार इस अवधि के दौरान नगर परिषद ज्वालामुखी की सीमा के अंतर्गत सभी प्रकार के हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक ले जाने तथा उनके प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश नवरात्र मेलों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम जनता के ज्वालामुखी पहुंचने के दृष्टिगत सार्वजनिक शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले सभी लोगों से उक्त आदेश का पूर्णतः पालन करने तथा प्रतिबंधित वस्तुएं अपने साथ न लाने का आग्रह किया है। सभी नागरिकों से मेले के दौरान प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। ...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध:

चित्र
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध: मलेंद्र राजन इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने 21 लाख रुपये की सहायता के चेक किए वितरित 25 परिवारों की बेटियों के नाम ‘बेटी है अनमोल योजना’ के तहत 21-21 हजार रुपये की एफडी भी प्रदान इंदौरा, 30 सितंबर: वन विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत लगभग 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने ‘बेटी है अनमोल योजना’ के तहत क्षेत्र के 25 परिवारों की बेटियों के नाम 21-21 हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की।  विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के कमजोर, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को समय पर आर्थिक सहायत...

भाटियां में लगाया गया आयुष्मान आरोग्य शिविर, लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ,

चित्र
 भाटियां में लगाया गया आयुष्मान आरोग्य शिविर, लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ, Fatehpur Baljeet Thakur  ग्राम पंचायत भाटियां के भाटी रियालां स्थित श्री कृष्ण गीता मंदिर के प्रागण में. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य लाभ भी दिया गया, विभागीय कर्मी बबिता शर्मा ने शिविर के दौरान लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर समय पर जांच करवाने और विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। बताया इस मौक़े पर एक्सरे सहित कुछ टैस्ट भी किये गए साथ ही लोगों को टीवी पर जागरूक किया गया. वहीं शिविर दोरान लोगों क़ी कम उपस्थिति भी चर्चा का बिषय रही, वहीं पंचायत के अन्य गावों के लोगों ने बताया कि उन्हें शिविर बारे जानकारी ही नहीं थी अन्यथा वह भी शिविर में पहुंच जांच करबा लेते. इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाटियां की प...

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

चित्र
 किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार Fatehpur Baljeet Thakur  फतेहपुर। किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश कुमारी की मदद के लिए  विधायक राजेश ठाकुर आगे आए हैं। उन्होंने सुदेश के उपचार में आर्थिक सहयोग करते हुए अन्य लोगों से भी मानवता के नाते मदद के लिए आगे आने की अपील की। राजेश ठाकुर ने कहा कि बीमारी के इलाज का खर्च परिवार के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि सुदेश का उपचार जारी रह सके। इस अवसर पर भामस प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, पंचायत प्रधान कर्नेल राणा और बीना राणा समाज सेवक हेमराज अंकुश प्रजापति सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों से सुदेश की सहायता के लिए यथासंभव सहयोग करने की अपील की। सुदेश के परिवार ने भी सहयोग के लिए आगे आ रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सामूहिक प्रयासों से उसके इलाज में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

SIR प्रक्रिया रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त को जवाबदेह ठहराने की मांग, जोगिंदर नगर में माकपा का धरना

चित्र
 SIR प्रक्रिया रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त को जवाबदेह ठहराने की मांग, जोगिंदर नगर में माकपा का धरना मंडी/जोगिंदर नगर, 30 सितंबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जोगिंदर नगर लोकल कमेटी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तत्काल रोकने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराने की मांग को लेकर बुधवार को जोगिंदर नगर के गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन गांधी जी की प्रतिमा के पास आयोजित किया गया। धरने में माकपा के मंडी जिला सचिव कुशाल भारद्वाज, लोकल कमेटी सचिव रविंदर कुमार, सुदर्शन वालिया, नरेश धरवाल, केहर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, जय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस में 23 सितंबर को प्रकाशित SIR से संबंधित रिपोर्टों में सामने आए तथ्यों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि CPI(M), अन्य विपक्षी दलों और नागरिक संगठनों की ओर से SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही इसकी पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। भ...

पीआर एजेंसी से नहीं सुधरने वाली मुख्यमंत्री की छवि, रथ हो या विमान की फोटो, जनता सच्चाई पहचान चुकी है : बिक्रम सिंह ठाकुर 

चित्र
 पीआर एजेंसी से नहीं सुधरने वाली मुख्यमंत्री की छवि, रथ हो या विमान की फोटो, जनता सच्चाई पहचान चुकी है : बिक्रम सिंह ठाकुर   चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू बताएं—2022 में इसी आयोग से मिली सत्ता को भी गलत मानते हैं क्या  धर्मशाला। पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, अब पीआर एजेंसियों के सहारे आपकी छवि नहीं सुधरने वाली। चाहे रथ की फोटो लगाई जाए या विमान की ऑर्डिनरी क्लास की फोटो, जनता अब तस्वीरों के पीछे की वास्तविकता को अच्छी तरह समझ चुकी है। जिस तरह हर तस्वीर में किनारे की जगह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है, उसी तरह हिमाचल की जनता भी आपकी सरकार को सत्ता के किनारे लगाने का मन बना चुकी है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सादगी का मुखौटा पहनकर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास न करें। करोड़ों रुपये की लागत वाले कार्यालय, महंगी सुविधाएं और सत्ता की चकाचौंध किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री जितनी बार आम आदमी बनने का दिखावा करेंगे, उतनी ही बार जनता ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: