संदेश

अटियाला दाई और चचियां स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र
अटियाला दाई और चचियां स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पालमपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटियाला दाई, उपमंडल धीरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चचियां, उपमंडल पालमपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम उपायुक्त कांगड़ा के संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर राजिन्द्र सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सरकारी स्तर पर नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। अटियाला दाई विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदूल परमार और प्रवक्ता किरण देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वहीं, चचियां विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह राणा और प्रवक्ता सविता देवी ने भी विद्यार्थियों को नशे से होने ...

जगत जननी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

चित्र
  जगत जननी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ स्थित जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का समापन 2 अक्तूबर को होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर जगत जननी मंदिर से सिद्धपुर-घाड़ के ट्यूबवेल तक श्रद्धालुओं द्वारा पैदल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित मुकेश कुमार शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण करवाएंगे। अपने प्रवचनों के माध्यम से वे भगवान की लीलाओं और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की जानकारी श्रद्धालुओं को देंगे। आयोजक नितिन शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर पंडित मुकेश कुमार शास्त्री के प्रवचन सुनें और श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय में नैक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन

चित्र
  जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय में नैक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में नैक मूल्यांकन एवं मान्यता प्रक्रिया को लेकर ओरिएंटेशन एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सत्र में कॉलेज मैनेजिंग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. देश बंधु , डॉ. राजिंदर सिंह राणा, पूर्व प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज (लाहौर), अंबाला कैंट तथा कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर डॉ. गिरिधर गोपाल ने शिक्षकों को नैक की प्रक्रिया, विभिन्न मानकों, आवश्यक दस्तावेजों तथा मूल्यांकन प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. राजिंदर सिंह राणा ने प्रस्तुति के माध्यम से नैक से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया तथा अपने अनुभव साझा किए। डॉ. गिरिधर गोपाल ने नैक टीम द्वारा किए जाने वाले मूल्यांकन एवं दस्तावेजों और गतिविधियों के सुव्यवस्थित संकलन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. देश बंधु जी ने नैक की तैयारियों के लिए सामूहिक प्रयास एवं आपसी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी विशेषज्ञों एवं डॉ. देश बंध...

850 कला अध्यापक पद भरने की मांग, बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील

चित्र
  850 कला अध्यापक पद भरने की मांग, बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील नेरचौक : अजय सूर्या /  बेरोजगार कला अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कला अध्यापकों के 850 रिक्त पदों को भरने और बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। संघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है। संघ के जिला अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बेरोजगार कला अध्यापक लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें कई अभ्यर्थियों की आयु 45 वर्ष से अधिक हो चुकी है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में और देरी होने पर कई पात्र अभ्यर्थी आयु सीमा के कारण रोजगार के अवसर से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगार कला अध्यापक मुख्यमंत्री से कई बार मिल चुके हैं और हर बार भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन मिला है। संघ को उम्मीद है कि सरकार अब इस दिशा में शीघ्र कदम उठाते हुए 850 कला अध्यापक पदों के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। संघ के महासचिव विक्रान्त कुमा...

चार साल में भी अधूरा फोरलेन! कंडवाल से भेड़खड्ड तक धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चित्र
  चार साल में भी अधूरा फोरलेन! कंडवाल से भेड़खड्ड तक धीमी रफ्तार पर उठे सवाल जसूर : राकेश शर्मा / कंडवाल से भेड़खड्ड तक बन रहा पठानकोट-मंडी फोरलेन क्षेत्र की जनता के लिए सुविधा के साथ अब सवाल का विषय भी बनता जा रहा है। करीब 28 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य मई 2022 में शुरू हुआ था और इसे मई 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद भी सितंबर 2026 तक इसके कई हिस्सों में निर्माण कार्य जारी है। मई 2022 में शुरू हुआ काम, मई 2024 थी डेडलाइन—फिर देरी क्यों? इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से कंडवाल, नागाबाड़ी, जसूर, जाच्छ, नूरपुर क्षेत्र, नागनी, भड़वार, खज्जियां, टटल और भेड़खड्ड सहित कई क्षेत्र सीधे जुड़े हैं। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध करवाना है। हालांकि निर्माण कार्य लंबा खिंचने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण के बीच सुरक्षा भी बड़ा सवाल निर्माणाधीन मार्ग पर यातायात संचालन, डायवर्जन, धूल-मिट्टी और सड़क की स्थिति को लेकर ...

हटगढ़ स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रों की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

चित्र
  हटगढ़ स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रों की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू नेरचौक : अजय सूर्या / राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के प्रांगण में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की बात कही। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 18 शिक्षा खंडों से 813 खिलाड़ी छात्र विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अ...

मैदान नहीं फिर भी कमाल: शकोली स्कूल की छात्राओं ने जीते 3 ओवरऑल बेस्ट खिताब

चित्र
  मैदान नहीं फिर भी कमाल: शकोली स्कूल की छात्राओं ने जीते 3 ओवरऑल बेस्ट खिताब केलांग : रंजीत लाहौली / लाहौल। कहते हैं कि अगर हौसला मजबूत हो तो मुश्किलें भी मंजिल का रास्ता आसान कर देती हैं। इस कहावत को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली की होनहार छात्राओं ने सच कर दिखाया है। स्कूल में खेल का मैदान उपलब्ध न होने के बावजूद छात्राओं ने 54वीं जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवरऑल बेस्ट स्कूल के खिताब अपने नाम किए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शकोली स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों और खेल मैदान की कमी के बावजूद छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक अनुराधा राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: