संदेश

दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन से हिमाचल की सियासत गरम, चमन राही ने उठाई ‘राहुल गांधी फॉर्मूले’ की मांग

चित्र
 दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन से हिमाचल की सियासत गरम, चमन राही ने उठाई ‘राहुल गांधी फॉर्मूले’ की मांग अजय सूर्या मंडी। दिल्ली में 29 सितंबर को होने जा रहे दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर हिमाचल की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में एआईसीसी एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सम्मेलन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में साढ़े 12 बजे से  6 बजे तक आयोजित होगा।  इसी कड़ी में दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने हिमाचल में दलित समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाई है। चमन राही ने अनुसूचित जाति विभाग कार्यकारी अध्यक्ष जीवन कुमार,वाल्मीकि समाज सुधार समिति संस्थापक चन्द्रवीर कागरा व अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के शिमला ,कुल्लू, मंडी कांगड़ा  जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ बैठकें कीं।उन्होंने कहा  कुल्लू  में पूर्व वरिष्ठ मंत्री ...

RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 40वें दिन में, आंदोलन जारी रखने का संकल्प

चित्र
 RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 40वें दिन में, आंदोलन जारी रखने का संकल्प अजय सूर्या मंडी जोगिंदर नगर, 28 सितंबर: RCFC को जोगिंदर नगर से सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना के विरोध में चल रही RCFC बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर की भूख हड़ताल सोमवार को 40वें दिन में प्रवेश कर गई। सोमवार को ग्राम पंचायत ऐहजू के प्रधान बलबीर वर्मा, उपप्रधान संजय भंगालिया, नेक राम वालिया और संसार चंद 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पहले रविवार को भूख हड़ताल पर बैठे संघर्ष समिति के सलाहकार एवं सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर, नारायण सिंह थापा और इंद्र सिंह ठाकुर ने नई टीम को माला पहनाकर अगले 24 घंटे के क्रम की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव रोटेरियन अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, सचिव कर्म चंद, पान सिंह, शुभ राय धरवाल, डॉ. शर्मा तथा संयोजक कुशाल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने कहा कि जनता का एकजुट आंदोलन निश्चित रूप से रंग लाएगा और जोगिंदर नगर का संस्थान जोगिंदर नगर में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन में प्रति...

भरमाड़ स्कूल जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल में उपविजेता आदित्य और वंश का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

चित्र
 भरमाड़ स्कूल जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल में उपविजेता आदित्य और वंश का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। भरमाड़ स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के दो होनहार खिलाड़ियों आदित्य और वंश का चयन आगामी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की टीम की इस सफलता का श्रेय पीटीए अध्यापक अक्षय प्रकाश और डीपीई संजय ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण को दिया गया। दोनों शिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करवाने के साथ-साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। विद्यालय की एसएमसी कमेटी के प्रधान अनिल कतनौरिया ने उपविजेता टीम के खिलाड़ियों तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ...

खेल मैदान भाटियां में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन

चित्र
 खेल मैदान भाटियां में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन टूर्नामेंट के युवाओं ने तैयार किया मैदान, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने किया उद्घाटन Fatehpur Baljeet Thakur फतेहपुर। ग्राम पंचायत भाटियां के खेल मैदान में युवाओं द्वारा तैयार किए गए वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जगदेव ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं का इस तरह आगे आना सराहनीय है। बताया गया कि वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए युवाओं ने स्वयं मेहनत कर मैदान को तैयार किया है। मैदान के तैयार होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर पंचायत भाटियां की प्रधान नीलम देवी, उपप्रधान बलकार सिंह, धर्म सिंह लंबरदार, रतन सिंह, प्रीतम सिंह, सुजान सिंह, अनुज, प्रिंस, अंतरिक्ष, चैतन्य, साहिल, अंकुश मन्हास सहित अन्य युवा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय युवाओं ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह...

शिवसेना की बैठक में स्वर्ण सिंह उर्फ वंटी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

चित्र
 शिवसेना की बैठक में स्वर्ण सिंह उर्फ वंटी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी Fatehpur Baljeet Thakur फतेहपुर, कांगड़ा: शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बनकरौली, फतेहपुर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन के महासचिव दिशाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर स्वर्ण सिंह उर्फ वंटी जी को शिवसेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। बैठक में शिवसेना के विचारों और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का संगठन की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा प्रभारी अमित, कांगड़ा जॉइंट सेक्रेटरी संजीव, जिला कांगड़ा सेक्रेटरी मोहित तथा जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष राजन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रम...

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार

चित्र
  डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार कुल्लू, 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को कुल्लू के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह किन्नौर के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे।    पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।    उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन के समक्ष राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू दौरे तथा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियां प्रमुख रूप से हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।     इस अवसर पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपायुक्त का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

जगत सिंह नेगी ने भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चित्र
  जगत सिंह नेगी ने भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हड़सर से यमकुंड तक बनेगा नया पैदल मार्ग  सड़क परियोजनाओं को गति देने तथा सुरंग निर्माण के प्रस्ताव किए जाए तैयार – जगत सिंह नेगी  भरमौर,  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के अंतर्गत लघु सचिवालय पट्टी के सभागार परियोजना सलाहकार समिति बैठक का आयोजन किया गया।    बैठक में स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति डॉ. जनक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  जगत सिंह नेगी ने एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत जारी विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।   कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 ए तथा जनजातीय उपमंडल के प्रमुख संपर्क मार्गों पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सुरंग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: