ऊना में प्लाइवुड लदा टैम्पो हुआ दुर्घटना ग्रस्त, एक की हुई मौत

 प्लाइवुड लदा टैम्पो हुआ दुर्घटना ग्रस्त, एक की हुई मौत 

यह हादसा ऊना जिले में थप्पलान पांडा बरोह रोड पर भाटिया वाला मोड़ के पास वीरवार की सुबह सबेरे हुआ। पुलिस ने बताया कि चालक की कथित लापरवाही के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। उसने बताया कि चालक कथित तौर पर तेज गति से वाहन चला रहा था।पुलिस के मुताबिक टैम्पो का अगला शीशा टूटने की वजह से पेशे से मजदूर बिहार के सुपौल जिला निवासी सलीम मोहम्मद बाहर गिर गया और वाहन से कुचला गया।

उसने बताया कि एक अन्य मजदूर बाबू राम और चालक रजनीश ठाकुर वाहन से निकलने में सफल रहे पर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक अंब वसुधा सूद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाबू राम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग