इन राशियों के जातकों के धन-धान्य में वृद्धि होगी, नए आय स्रोतों से लाभ होगा

इन राशियों के जातकों के धन-धान्य में वृद्धि होगी, नए आय स्रोतों से लाभ होगा 


मेष : मेष राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। व्यापारियों को अपने कामों पर पूरी तरह से ध्यान देना होगा और किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी सदस्य के साथ संवाद में सावधानी बरतें और उनकी इच्छाओं को समझें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन महिला मित्रों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा।


वृष : वृष राशि के जातकों के लिए दिन रुके हुए कामों को पूरा करने का रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें, दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। ससुराल पक्ष से मदद मिल सकती है और शारीरिक कष्ट में राहत मिलेगी। आप मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।


मिथुन : मिथुन राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नई नौकरी मिलने का योग है, लेकिन जोखिम उठाते समय नुकसान भी हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से वादा निभाने की कोशिश करें। नई वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।


कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने का दिन रहेगा। ईष्यालु और झगड़ालु लोगों से बचें। परिवार में शांति बनी रहेगी और भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। सेहत पर ध्यान दें, क्योंकि छोटी सी समस्या बड़ी हो सकती है। युवा जो बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें वाहनों के खराब होने से खर्च बढ़ सकता है।


सिंह : सिंह राशि के लिए निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी की कहानियों में न आएं और पिताजी की सलाह पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों को धैर्य से सुलझाएं, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बनेगी और आप नए प्रयासों में सफल हो सकते हैं।


कन्या : कन्या राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। काम के साथ-साथ आराम का भी समय निकालें। तरक्की की राह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन शौक के अनुसार खर्चा हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं, उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा।


तुला : तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नया प्रयास बेहतर रहेगा, लेकिन महिला मित्रों से सावधान रहें। आपके काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।


वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए भागदौड़ और सेहत पर ध्यान देने वाला रहेगा। अचानक लाभ मिल सकता है, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी को दिया गया उधार वापस मिलने की संभावना है।


धनु : धनु राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नए प्रयास सफल होंगे। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है और कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पैतृक संपत्ति के बंटवारे में चुप रहने का निर्णय बेहतर रहेगा।


मकर : मकर राशि के लिए सजग रहने और समझदारी से काम करने का दिन रहेगा। पारिवारिक मामलों में ध्यान दें और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बेवजह तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। राजनीति में कार्यरत लोग कुछ बदलाव कर सकते हैं।


कुंभ : कुंभ राशि के लिए नए काम की शुरुआत करने का अच्छा समय रहेगा। धन उधार लेने से बचें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। रोजगार के अवसर मिलने का योग है। पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।


मीन : मीन राशि के लिए सामान्य दिन रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी, क्योंकि नए आय स्रोतों से लाभ होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें और संतुलित आहार लें। जरूरी चीजों की खरीदारी पर ध्यान देंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर