विजिलेंस को छापेमारी दौरान कैश कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी

विजिलेंस को छापेमारी दौरान कैश कि गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी 


विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की तो घर से बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ। यह रकम इतनी बड़ी है कि बिस्तरों पर नोटों के बंडल दिख रहे हैं और इस कैश कि गिनती के लिए मशीनें लगाई गई हैं। यह मामला बिहार के बेतिया जिले में DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी का है। अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर जिस समय विजिलेंस की टीम छापेमारी को पहुंची तो वह पूजा कर रहे थे। विजिलेंस की टीम ने बेतिया में रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की है तो वहीं समस्तीपुर में सुसराल और दरभंगा में भी कार्रवाई की जा रही है

विजिलेंस की टीम ने बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर छापेमारी की है तो वहीं एक टीम ने उनके समस्तीपुर स्थित ससुराल में भी रेड मारी है। दिलचस्प बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर काली कमाई करने वाले अफसर बेतिया के बसंत विहार इलाके में किराये के घर पर रहते थे। विजिलेंस की टीम ने उस किराये के घर पर ही सुबह 9 बजे दस्तक दी। विजिलेंस की टीम जब पहुंची तो रजनीकांत उस समय पूजा में बैठे थे। उनके यहां रेड में विजिलेंस की 8 सदस्यीय टीम पहुंची। वहीं समस्तीपुर के बहादुरपुर मुहल्ले में रजनीकांत की ससुराल में भी टीम पहुंची है। वर्ष 2012 में समस्तीपुर डीईओ की जिम्मेदारी भी रजनीकांत संभाल चुके हैं।

डीईओ रजनीकांत के अलावा उनकी पत्नी सुषमा के बारे में भी ऐसी जानकारी मिली हैं, जिससे पता लगता है कि वह भी खिलाड़ी हैं। पत्नी सुषमा तिरहुत एकेडमी प्लस टू स्कूल में शिक्षिका हैं. लेकिन वह वहां से एजुकेशन लीव लेकर दरभंगा में एक बड़े निजी स्कूल का संचालन करती हैं। विजिलेंस के सूत्रों का कहना है कि रजनीकांत और उसके परिवार के पास पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में संपत्ति की सूचना मिली है। इसी के चलते कई जिलों में विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। रजनीकांत प्रवीण के यहां मिले कैश से हर कोई हैरान है और इतने ज्यादा नोटों के बंडल मिले हैं कि पूरे बिस्तर पर कैश ही बिखरा दिख रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर