मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

 मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर


मंडी मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट, 12 और 14 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 अगस्त को यलो अलर्ट रहेगा। जिला प्रशासन ने इस दौरान संभावित प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन की मशीनरी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही सलाह का पालन करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 या 01905-226201 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग