संदेश

मण्डी में माननीय नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का एपिसोड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना।

चित्र
  मण्डी में माननीय नरेन्द्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का एपिसोड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री  ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की परिस्थितियों पर बात करते हुए देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि देश में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सभी एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। साथ ही, प्रधानमंत् री  ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

मुक्तिधाम मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग

चित्र
मुक्तिधाम मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित बनाने हेतु शीघ्र कार्यवाही की मांग ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध चंबा शहर के प्राचीन मुक्तिधाम तक जाने वाला मार्ग वर्तमान समय में अत्यंत दयनीय एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। इस मार्ग से शहर के लगभग 8 वार्डों के लोग अपने परिजनों की अंतिम यात्रा लेकर गुजरते हैं, किंतु रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से चौगान नंबर 3 क्षेत्र के मध्य स्थित वह स्थान, जहां पारंपरिक रूप से अर्थी को विश्राम एवं तर्पण हेतु रखा जाता है, आज बढ़ते अतिक्रमण के कारण अत्यंत संकुचित हो गया है। इससे न केवल धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पक्का टाला मोहल्ला से मुक्तिधाम ( भगौत क्षेत्र) तक की लगभग आधा किलोमीटर की दूरी वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। वर्षों से इसके सुधार एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, किंतु आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा...

अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से ट्रैक्टर चालकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन मे भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन में उतरे

चित्र
  अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती से ट्रैक्टर चालकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन मे भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन में उतरे नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब बड़ा जनमुद्दा बनती जा रही है। जिला पुलिस द्वारा खड्डों और नदी-नालों से रेत-बजरी निकालने के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रैक्टर चालकों के चालान काटे जा रहे हैं और उनके वाहनों को जब्त कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से ट्रैक्टर चालकों और छोटे किसानों में भारी नाराजगी फैल गई है। उनका कहना है कि रेत-बजरी का काम ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस तरह की सख्ती से उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।इसी के विरोध में फतेहपुर, नूरपुर, ज्वाली और इंदौरा क्षेत्रों के ट्रैक्टर चालक सड़कों पर उतर आए और नूरपुर से तलाड़ा तथा भरमाड़ से रैहन तक रैली निकाली। रैली के बाद तलाड़ा ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया गयाl सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर चालकों और मालिकों ने अपनी पीड़ा जा...

870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर

चित्र
  870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर 870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर - तय समय अवधि मे नहीं भेज़ पाये डिप्टी डारेक्टर शिक्षकों का रिकॉर्ड - बेरोजगारों की मांग पंचायत चुनाव से पहले पूरी करें भर्ती प्रक्रिया ।  हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया मे फिर देरी होने लगी है जिसे लेकर बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन को संचय है कि यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की वजह से फिर टल जाएगी ।  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमेश राजपूत ने बताया कि अभी तक शिक्षा विभाग को जिलों से रिकॉर्ड नहीं भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग शिमला से PET भर्ती प्रक्रिया को जल्दी शुरू करने के लिए कुछ दस्तावेज और आंकड़ों 5 दिनों में सभी जिलों से मंगवाए गए थे , लेकिन जिला कार्यालय से यह आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं . ऐसे में जब पंचायत चुनाव जल्द आने वाले हैं तो यह भर्ती प्रक्रिया विभाग की लापरवाही के चलते कोड आफ कंडक्ट में एक बार फिर रुक सकती ह...

हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को गुदाहन गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को गुदाहन गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन अजय सूर्या, रिवालसर : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को गांव में एक विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ओम श्री शक्ति मां समिति के सौजन्य से आयोजित होगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण “पैरों के भार पर बैठने की प्रतियोगिता” होगी, जिसे पद्मासन के नाम से भी जाना जाता है। इस अनोखी प्रतियोगिता में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला व पुरुष—सभी बिना किसी आयु सीमा के भाग ले सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल मनोरंजन बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को ₹5000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता को ₹2000 का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति प्रतिभागी ₹200 एंट्री फीस निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन गांव के मध्य में 2 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन के बाद म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में और भी उत्स...

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

चित्र
  पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न सुंदरनगर सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने 22 मार्च से आरम्भ हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शोभा यात्रा में भाग लिया। समापन अवसर पर उनकी अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण स्टेडियम तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने नागौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लेकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। गोकुल बुटेल ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे उत्तर भारत का एक प्राचीन और ऐतिहासिक मेला है, जिसे परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता रहा...

देहरा में 31 मार्च को होगा साक्षात्कार, प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 60 पद

चित्र
  देहरा में 31 मार्च को होगा साक्षात्कार, प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 60 पद देहरा क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रोडक्शन ऑपरेटर के कुल 60 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुजियामा सोलर लिमिटेड, परवाणू द्वारा प्रोडक्शन ऑपरेटर (केवल पुरुष) के 30 पद तथा एम0 टी0 ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड, परवाणू द्वारा 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं अथवा आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएमवी) निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक रखी गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) लाना अनिवार्य होगा। यह साक्षात्कार 31 मार्च, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, देहरा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: