संदेश

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय में पहली जून से शुरू होगी प्रवेश प्रकिया

चित्र
  कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय में पहली जून से शुरू होगी प्रवेश प्रकिया जयसिंहपुर   कंवर दुर्गा चन्द कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी संकायों की ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया पहली जून से प्रारम्भ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून होगी, जबकि 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अरूण चन्द्र ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां और पासपोर्ट साईज फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी महाविद्यालय की वैब साईट पर उपलब्ध रहेगी, कॉलज का Prospectus भी वैब साईट पर उपलब्ध रहेगा। प्रथम वर्ष में प्रवेश NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत होगी। जिसमें Semester प्रणाली लागू होगी, जबकि द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को पुरानी प्रणाली के तहत प्रवेश लेना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के Admit Card की प्रति व फीस रसीद की प्रति प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ऑनलाईन, अपलोड करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी संकायों के विद्यार्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की H...

आज सुबह की बारिश ने फोरलेन निर्माण कंपनी के कार्य की पोल खोली

चित्र
  आज सुबह की बारिश ने फोरलेन निर्माण कंपनी के कार्य की पोल खोली   नूरपुर : विनय महाजन /                                   नूरपुर फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही तथा तानाशाही रवैए से आम जनमानस का यह बेहाल हुआ है l राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आजकल सड़क विस्तारीकरण हेतु कार्य युद्ध स्तर पर जारी है लेकिन सबलेट निर्माण कंपनी की लेटलातिफी से सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम पर किसी भी प्रकार का प्रावधान न होने के कारण राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग पर बसे लोगों को बरसात के पानी की जलनिकासी का प्रावधान न होने के कारण लोगों ब दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है l कंपनी को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन इस मामले मे बरसात के पानी के प्रति सचेत भी किया था लेकिन निर्माण कंपनी मात्र आश्वासन तक ही सीमित है घरों में बरसात के पानी से जलभराव होने के कारण दुकानदारों का राशन खराब हुआ है ब घरों में रोजमर्रा सामान का भारी नुकसान हुआ है मेरा प्रशासन से आग्रह रहेगा कि अतिशीघ्र मौका पर आ कर ...

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे अपने गृह जिला बिलासपुर में मिनी संसद में पांच वोट डालने के लिए

चित्र
  स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे अपने गृह जिला बिलासपुर में मिनी संसद में पांच वोट डालने के लिए  नूरपुर : विनय महाजन /  पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। नड्डा ने बिलासपुर पहुंचने पर सबसे पहले परिवार सहित प्रसिद्ध बाबा नाहर सिंह बजिया मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नड्डा ने विधिवत पूजा कर बाबा नाहर सिंह के दर पर शीश नवाया। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना भी की। मंदिर में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नड्डा परिवार सहित अपने घर पंचायत चुनाव में मतदान करने आए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा। केंद्रीय मंत्री नड्डा अपनी गृह पंचायत विजयपुर से मतदान करेंगे। जेपी नड्डा का अपने गृह जिला पहुंचकर पहले धार्मिक स्थल पर जाना और फिर लोकतंत्र के महापर्व में ह...

भरूपलाहड़ में विशाल दंगल का भव्य आयोजन

चित्र
  भरूपलाहड़ में विशाल दंगल का भव्य आयोजन शाहपुर : जनक पटियाल / शाहपुर उपमंडल के तहत पड़ती भरुपलाहड़ पंचायत का ऐतिहासिक लखदाता छिंज मेले में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हरियाणा के पैहलवानों दांवपेंच दिखाते हुए अखाड़े में दमखम दिखाया। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में मेले का आयोजन किया गया । कुलदीप सिंह और समस्त कमेटी मैंम्वरो ने मेले में आए वरिष्ठ नागरिको और गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  मेले में बड़ी माली गुरविंदर पंजाब और राजू छतरी के बीच हुई जिसमें गुरविंदर पंजाब ने शानदार जीत हासिल की वही छोटी माली का मुकाबला गुरतेज पटियाला और सुनील नूरपुर के बीच हुआ जिसमें गुरतेज पटियाल विजेता रहे। दोनों विजेता पैहलवानों को (21000) हजार रुपये और (15000) हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह ने वताया की दंगल में 150 कुश्तियां करवाई गई। दर्शकों ने कुश्तियों के दांव पेंचो से खूब मनोरंजन किया। कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह ने मेला कमेटी के सभी सदस्य सहित आसपास के ग्रामीणों क...

वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर बने ग्राम पंचायत डहणू के प्रधान, 217 मतों से दर्ज की शानदार जीत

चित्र
  वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर बने ग्राम पंचायत डहणू के प्रधान, 217 मतों से दर्ज की शानदार जीत रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत डहणू में हुए पंचायत चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र कपूर को 217 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर पंचायत की कमान अपने हाथों में ली। देवेंद्र ठाकुर इससे पहले पिछले पांच वर्षों तक ग्राम पंचायत डहणू में उपप्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पंचायत क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और लोगों से जुड़े रहने का उन्हें चुनाव में भरपूर लाभ मिला। उनकी जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। देवेंद्र ठाकुर की जीत पर महिला मंडल प्रधान डहणू तामेश्वरी ठाकुर, पूर्व प्रधान ठाकरी देवी, गलमा पंचायत के उपप्रधान गोपाल शर्मा, नव निर्वाचित उपप्रधान मनोज कुमार, रिवालसर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित पार्षद लाभ सिंह ठाकुर, पूर्...

सुनेट से उपप्रधान पद के प्रत्याशी ने दर्जनों समर्थकों सहित एसडीएम कार्यलय फतेहपुर पहुंच दोबारा मतगणना को की अपील

चित्र
 सुनेट से उपप्रधान पद के प्रत्याशी ने दर्जनों समर्थकों सहित एसडीएम कार्यलय फतेहपुर पहुंच दोबारा मतगणना को की अपील  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें बिकास खंड फतेहपुर की पंचायत सुनेट में उपप्रधान की नियुक्ति बिबादों में घिर गई है. इसी मुद्दे पर उपप्रधान पद प्रत्याशी कर्म चंद शुक्रवार को दर्जनों समर्थको के साथ एसडीएम कार्यलय फतेहपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यलय सुपरिडेंट के हाथो एसडीएम फतेहपुर से लिखित निबेदन कर दोबारा मतगणना करवाने की अपील की है. इस दोरान कार्यलय सुपरिडेंट को जानकारी देते हुए समर्थकों ने कहा पहले चुनाव अधिकारी ने कर्म चंद को उपप्रधान के पद पर बिजयी घोषित करने का एलान कर दिया था. फिर थोड़ी देर बाद दोबारा गणना करने की बात. कहा जो प्रत्याशी पहली गणना में तीसरे नंबर पर था, चौथी गणना में उसे बिजयी घोषित कर दिया गया. कहा पहली गणना में बिजय घोषित किये गए प्रत्याशी कर्म चंद के चौथी गणना दोरान करीब 27 बोट रिजेक्ट कर दिए गए. बताया ज़ब प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने आपत्ति जतानी चाही तो चुनाव अधिकारी ने पुलिस बुला ली व उन्हें अपना पक्ष रखने का समय नहीं...

यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रिवालसर : अजय सूर्या / यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में आज “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों को अपनी कला और रचनात्मक लेखन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और जागरूकता साफ झलकती नजर आई। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के प्रत्यक्ष (सुभाष हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं के शिवांश (टैगोर हाउस) द्वितीय तथा कक्षा तीसरी के भविष्य जमवाल (शिवाजी हाउस) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 6वीं से 8वीं की स्लोगन लेखन प्रतियोगित...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: