पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर - रोहित ठाकुर
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास की राजनीति पर जनता की मुहर - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने खंड विकास समिति (जुब्बल) की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं शुराचली क्षेत्र की स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आभार समारोह की अध्यक्षता की। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा एवं अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शुराचली क्षेत्र से कोई बीडीसी अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है जो क्षेत्र के लिए एक प्रसन्नता का विषय है। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिली है, जो कि इस बात का प्रमाण है कि जनता सकारात्मक सोच और विकास की राजनीति का सदैव समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि खंड विकास समिति (जुब्बल) की 15 में से 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है और जिला परिषद की 03 सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। इस सहयोग और समर्थन के लिए वह जुब्बल नावर कोटखाई की जनता का...