संदेश

मुख्यमंत्री ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

चित्र
 मुख्यमंत्री ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया  (नूरपुर:-विनय महाजन)  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया का आज प्रातः कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव त्यारा में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के कल्याण और लोगों की सेवा के लिए मेजर विजय सिंह मनकोटिया द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मेजर विजय सिंह मनकोटिया वर्ष 1982, 1985, 1990, 1993 और 2003 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने वर्ष 1995 से 1998 तक तथा मार्च ...

जोगिंद्रनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाके के दौरान कार से 500 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 जोगिंद्रनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाके के दौरान कार से 500 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मंडी: जिला मंडी की पुलिस चौकी बस्सी की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 500 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक, जिला मंडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 28 सितंबर 2026 को की गई। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया वाहन: 28 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी बस्सी की टीम द्वारा 33 केवी, भराड़ू के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान नौहली की ओर से भराड़ू की तरफ आ रही गाड़ी (नंबर HP33G-0618) को चेकिंग के लिए रोका गया। बरामदगी और मामला दर्ज: वाहन की तलाशी के दौरान 500 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद वाहन चालक और सवार लाल सिंह व भीम सिंह (दोनों निवासी तहसील पधर, जिला मंडी) के खिलाफ पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में एनडीएंडपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत अभियोग संख्या 162/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी और आगामी कार्रवाई: दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें 29 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, और मामले म...

प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर लोगों में शोक की लहर

चित्र
 प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर लोगों में  शोक की लहर (नूरपुर:-विनय महाजन)                                   प्रदेश के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का आज  सुबह निधन हो गया। सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, मेजर विजय सिंह मनकोटिया लंबे समय तक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और हिमाचल की राजनीति में एक प्रभावशाली व लोकप्रिय चेहरा रहे। उन्होंने विधायक के रूप में शाहपुर का प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश सरकार में बतौर पर्यटन मंत्री अपनी सेवाएं दीं।मेजर विजय सिंह मनकोटिया अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वे विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाते थे। वह कांग्रेस और भाजपा नेता रहे हैं...

मतदाता सूची के SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ माकपा का मंडी में प्रदर्शन

चित्र
 मतदाता सूची के SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ माकपा का मंडी में प्रदर्शन अजय सूर्या मंडी, 29 सितंबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लोकल कमेटी सदर मंडी ने मंगलवार को सेरी चांदनी में धरना-प्रदर्शन कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन देश की वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सप्ताहव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 23 सितंबर को प्रकाशित ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के भीतर लिए जा रहे फैसलों और उनकी पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में कम से कम 14 मौकों पर मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने, नाम बहाल करने, SIR प्रक्रिया, फॉर्म-6 तथा मतदाता डाटाबेस से जुड़े फैसलों पर आपत्तियां दर्ज की थीं।  माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। उन्होंने मतदाता डाटा...

प्रदेश के थाना इंदौरा में 1.01 करोड़ से अधिक की चिट्टे से जुड़े आर्थिक नेटवर्क व धन के प्रवाह और संपत्तियों पर सीधा प्रहार

चित्र
 प्रदेश के थाना इंदौरा में 1.01 करोड़ से अधिक की  चिट्टे से जुड़े आर्थिक नेटवर्क व धन के प्रवाह और संपत्तियों पर सीधा प्रहार*  (नूरपुर:-विनय महाजन)  पुलिस रिकॉर्ड में  नशे के आरोपी दलवीरो से जुड़े 5 और उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर से जुड़े 14 एनडीपीएस  मामलों का आपराधिक इतिहास दर्ज है।यह जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एसपी डीसी वर्मा द्वारा देते हुए बताया गया है कि पुलिस थाना इंदौरा द्वारा एफ आई आर 152/2017 में एन डी पी एस  एक्ट  की धारा 68F(1) तथा 68E के तहत कुल ₹1,01,55,718 मूल्य की तीन संपत्तियों के संबंध में फ्रीजिंग/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जिला पुलिस नूरपुर द्वारा किए जाने पर जनता में लोगों को पुलिस के बारे में नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर एक आत्मविश्वास जगा हैl मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए नशा खिलाफ अभियान में जिला पुलिस नूरपुर की भी महत्वपूर्ण भूमिका अग्रणी  हैl वर्मा ने वताया कि फ्रीजिंग के दायरे में आई संपत्तियां1दलवीरो एवं उसके परिवार से संबंधित कोठी ₹61,96,561 व 2.उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर से संबंधित कोठी, फर्नीचर एवं घरेलू सामग्री ...

टकोली सकरियालां के शिवा संधू ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल

चित्र
 टकोली सकरियालां के शिवा संधू ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल Fatehpur Baljeet Thakur 60 किलोग्राम प्लस भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर पंचायत टकोली घिरथां के गांव टकोली सकरियालां के होनहार युवा पहलवान शिवा संधू ने हमीरपुर में आयोजित रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम प्लस भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शिवा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। शिवा संधू वर्तमान में डीएवी स्कूल पट्टा जाटियां में नौवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शिवा लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवा की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, सहपाठियों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि शिवा ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है तथा भविष्य में भी वह रेसलिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन - अनिरुद्ध सिंह

चित्र
  जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन - अनिरुद्ध सिंह चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता आरम्भ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री मुख्यातिथि के तौर पर हुए शामिल चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन है। उन्होंने कहा कि इस खेल को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के युवा बहुत ही रुचि के साथ खेलते है। उन्होंने प्रतिभागियों से जूडो खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक दशक पहले कोई भी महाविद्यालय नहीं होता था। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में एक भव्य एवं सुंदर महाविद्यालय खोला गया है। उन्होंने  महाविद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं बच्चों से आह्वान ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: