संदेश

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म-जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

चित्र
  भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म-जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की · उपायुक्त ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान मंडी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती पर आज यहां उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त एवं अन्य सभी अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान निर्माता एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आधुनिक भारत के सबसे अग्रणी विचारकों में से एक रहे हैं। भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। उनका कथन था कि हम सभी एक भारतीय के रूप में अपनी पहचान कायम रखें। इसी के दृष्टिगत उन्होंने संविधान में समानता का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। डॉ. अम्बेडकर द्वारा शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर सभी अधिकारियों को उनके सिद्धांतों को केंद...

बैसाखी पर्व पर मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर में आयोजन हुआ विशाल दंगल व मेला

चित्र
बैसाखी पर्व पर मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर में आयोजन हुआ विशाल दंगल व मेला नूरपुर(ब्यूरो):-  नूरपुर की पंचायत लौहारपुरा के मां भगवती देव भराड़ी मन्दिर के प्रांगण में बैसाखी पर्व पर विशाल दंगल व मेले का आयोजन हुआ जिसमे नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। दंगल में लोकल, हिमाचल व उत्तरी भारत के उच्च कोटि के पहलवानों ने भाग लिया।  सदियों से  बैसाखी पर्व पर गांव वासियों व इलाका वासियों के सहयोग से यह दंगल हो रहा है पर इसे विशाल दंगल करवाने में युवा मंडल देवभराडी का अहम योगदान है दंगल की शुरुआत शोभा यात्रा तथा मां भगवती की पूजा अर्चना करके की गई। इस दंगल में बड़ी माली का मुकाबला कलवा गुजर और छोटा सुदाम के बीच हुआ। जिसमें छोटा सुदाम विजेता रहा और बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। दंगल में सभी कुश्तियां काटे की टक्कर की हुई और सभी पहलवानों ने बड़ी बेखूबी से अपनी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। दंगल व मेला देखने सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सही नूरपुर वासियों तथा प्रदेश वासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं ब...

मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को समर्पित किया

चित्र
  मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को समर्पित किया  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पांगी भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से 14 विकासात्मक नाटकों के उद्घाटन समारोह की घोषणा की। मुख्यमंत्री किलाड में 3.75 करोड़ रुपए लागत के कृषि विभाग, राजकीय उच्च विद्यालय लुज में 1.5 करोड़ रुपए लागत से बने अतिरिक्त स्काई, राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल में 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बने बाजार यार्ड, किलाड़ में 49.42 करोड़ रुपए की लागत से विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नए कार्यालय, 1.99 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप-केन्द्र रे और 1.99 करोड़ रुपये की लागत के स्वास्थ्य उप-केंद्र हुडन का नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री 20.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन किलाड़, 5.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आइटीआइ भवन किलाड़, 5.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस स्टैंड, किलाड़ में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वैकल्पिक मार्ग, 19.83 करोड़ रुपये की ला...

अनिरुद्ध सिंह करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत

चित्र
  अनिरुद्ध सिंह करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा 78वां हिमाचल दिवस समारोह  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि 78वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर 15 अप्रैल 2025 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।  उपायुक्त आज यहाँ ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे थे।   उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसको लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ी, हिमाचल गृह रक्षा की पुरुष और महिला टुकड़ी, यातायात पुलिस तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार, समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ...

आपदा में अग्निशमन विभाग की रहती है अग्रणी भूमिका - अनिरुद्ध सिंह

चित्र
  आपदा में अग्निशमन विभाग की रहती है अग्रणी भूमिका - अनिरुद्ध सिंह कैबिनेट मंत्री ने बल्देयां में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि किसी भी आपदा में सबसे पहले अग्निशमन विभाग के लोगों को बुलाया जाता है। अपने परिवार की चिंता किए बगैर यह लोग आपदा में अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाते हैं जोकि बहुत बड़ी बात है। अनिरुद्ध सिंह ने आज बल्देयां स्थित फायर ट्रेनिंग सेंटर में फायर सर्विस डे के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  उन्होंने कहा कि 14 से 20 अप्रैल 2025 तक फायर सर्विस वीक मनाया जा रहा है उनकी शहादत में 1944 में शहीद हुए थे बॉम्बे डॉक्स की आगजनी में। उन्होंने कहा कि कई बार लोग बिना सोचे समझे विभाग की निंदा कर देते हैं की अग्निशमन वहां देर से पहुंचा या उसमे पानी कम था लेकिन इन लोगों की चुनौतियों को समझने की कोशिश नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के लोग फिर भी दूसरों की सेवा में तत्पर रहते हैं। बल्देयां में ...

कुल्लू में अंबेडकर जयंती का आयोजन एडीसी अश्विनी कुमार ने अर्पित की पुष्पांजलि, जीवन एवं कार्यों पर डाला प्रकाश

चित्र
  कुल्लू में अंबेडकर जयंती का आयोजन एडीसी अश्विनी कुमार ने अर्पित की पुष्पांजलि, जीवन एवं कार्यों पर डाला प्रकाश भारत रत्न, संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर बचत भवन के हाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी ने डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों का अनुसरण करके ही हम एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कुल्लू, अश्विनी कुमार ने बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात, उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. ...

राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

चित्र
  राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन के कला केंद्र में सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक दस्तावेज के माध्यम से न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सब कुछ बदल सकता है, लेकिन भारतीय संविधान की प्रस्तावना अपरिवर्तित रहेगी। श्री शुक्ल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संदेश प्रत्येक समुदाय या वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो गरीबों और दलितों के अधिकारों और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे। शिक्षा, संघर्ष और एकता के लिए उनका आह्वान आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही हम संघर्ष के लिए तैयार हो...

ग्रेपलिंग खेल को दिया जाएगा बढ़ावा - शिक्षा मंत्री

चित्र
  ग्रेपलिंग खेल को दिया जाएगा बढ़ावा - शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज छोटा शिमला में आयोजित द्वितीय नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेपलिंग खेल का अपना एक प्राचीन इतिहास है और प्राचीन सभ्यता से इस खेल को खेला जाता है। इस खेल में हमारे प्रदेश तथा देश के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रदेश के बच्चे आगे जाकर इस खेल में अपना नाम रोशन कर सकें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ रहा है। इस दृष्टि से भी खेलो को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है ताकि नशे को छोड़ कर बच्चे खेल की और प्रोत्साहित हो। उन्होंने सभी आयोजकों को ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र चंद्र, ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर, महासचिव ब्रिज शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, हिमाचल प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी के महा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: