देश के एक राज्य ने सरकारी पेट्रोल-डीजल वाहन पर रोक लगाने की घोषणा की


ब्यूरो:
घोषणा के अनुसार यहां का हर सरकारी विभाग अगले पांच सालों में केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदेगा। जिसके लिए राज्य में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर के कहा गया कि पर्यावरण को हरा-भरा स्वच्छ रखना सरकारी की पहली प्राथमिकता है। इसलिए इलेक्ट्रिक वाहनों को तरजीह दी जा रही है. सीएम के मीडिया सलाहकर नरेश चौहान ने बताया कि इसस पर्यावरण का संरक्षण को होगा ही, साथ में ऊर्जा भी बचेगी। यही वजह है कि सरकार ने सभी विभागों को अगले पांच सालों में केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ग्रीन एनर्जी पर भी जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि समाज कल्याण योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को सरल सुविधाजनक बनाया जा रहा है। आला अधिकारियों की बैठक ले रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वो समाज कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपना 100 प्रतिशत दें,आपको बता दें कि बैन एंड कंपनी की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2030 तक 40-45 प्रतिशत ईवी टू-व्हीलर 15-20 प्रतिशत संख्या इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की होने की उम्मीद है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर