65 वर्षीय मृत घोषित व्यक्ति हुआ जिंदा, सड़क के गढ्ढे ने दिया जीवन दान

65 वर्षीय मृत घोषित व्यक्ति हुआ जिंदा, सड़क के गढ्ढे ने दिया जीवन दान 


यह अजीबोगरीब मामला पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कसाबा-बावड़ा के निवासी उल्पे को 16 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन पांडुरंग के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से घर ला रहे थे. अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदार और दोस्त घर पर जुटने लगे थे. सभी लोग एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे थे. आते वक्त सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर की वजह से जोरदार झटका लगा और एम्बुलेंस में मौजूद पांडुरंग के शरीर में अचानक हलचल देखी गई.

पांडुरंग उल्पे की पत्नी ने कहा, जब हम उनके 'शव' को अस्पताल से घर ला रहे थे, तो एंबुलेंस एक स्पीड ब्रेकर से गुज़री और हमने देखा कि उनकी उंगलियां हिल रही थीं. फिर उन्हें वापस दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां वे करीब 15 दिन तक रहे और इस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी हुई. उल्पे सोमवार को अस्पताल से पैदल घर लौटे.

घटना की बारे में बताते हुए उल्पे ने कहा, मैं सैर करके घर आया था और चाय पीकर बैठा था. तभी मुझे चक्कर आ रहा था और सांस भी फूल रही थी. मैं बाथरूम गया और उल्टी की. उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं. फिलहाल पांडुरंग उल्पे को मृत घोषित करने वाले अस्पताल ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हर कोई एक खबर को सुनकर हैरानी हो रहा है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग