शिवा संगीत एवम् सांस्कृतिक कला मंच द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिवा संगीत एवम् सांस्कृतिक कला मंच द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।



जैसिंहपुर ( कांगड़ा ):-   हिमाचल प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा फोक मीडिया के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत, शिवा संगीत एवम् सांस्कृतिक कला मंच जयसिंहपुर के लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

ग्राम पंचायत  टम्वर और जलेट (भाटी) पंचायत में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान, लोक कलाकारों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, वृद्धजनों और महिलाओं के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कलाकारों ने लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करते हुए यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर प्रधान नेहा वर्मा , कलाकार हरनाम धीमान,सुरेन्द्र कुमार,संदीप,संजीव, शशि शर्मा, शशी, रोहित, नाजीना,परी भारती,शिवानी,रूपाली, के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर