संदेश

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 392.15 ग्राम चरस सहित एक को धरदबोचा

चित्र
शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 392.15 ग्राम चरस सहित एक को धरदबोचा  स्पेशल सेल-2 शिमला द्वारा एसआई संजीव के नेतृत्व में नंगलदेवी-देवरीघाट क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 392.15 ग्राम चरस/भांग बरामद की गई है। आरोपी की पहचान राकेश विकटा 44 वर्षीय पुत्र चेत राम गांव देवरीघाट डाकघर और तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है जिसका अपना ढाबा देवरीघाट NH-5 पर है। एस.डी.पी.ओ. ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 392.15 ग्राम चरस सहित एक को हिरासत में लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ज्वाली भरमाड़ के सिद्ध बाबा शिब्बो मंदिर में 30 दिसम्बर को आंखों का मुफ्त आप्रेशन कैंप लगाया जाएगा

चित्र
ज्वाली भरमाड़ के सिद्ध बाबा शिब्बो मंदिर में 30 दिसम्बर को आंखों का मुफ्त आप्रेशन कैंप लगाया जाएगा   ( भरमाड़ राजेश कतनौरिया ) ज्वाली विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के सिद्ध बाबा शिब्बो मंदिर में 30 दिसम्बर अडवांस डाक्टर के डी सिंह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जसूर द्बारा आंखों का एक दिवसीय मुफ्त आप्रेशन कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप इ सी एच स और हिम केयर कार्ड धारकों के मुफ्त आप्रेशन किए जाएंगे और सरकारी कर्मचारियों के लिए खास सुविधा दी जायेगी। सभी बीमारियों की जांच की जाएगी एवं आधुनिक विधि द्वारा आप्रेशन किए जाएंगे । आंखों का आप्रेशन बिना टीके और टांके से किए जाएंगे। इस कैंप में दवाईयां भी मुफ्त दी जायेगी। कैंप 10 बजे शुरू होकर और 2 बजे तक चलेगा। इस कैंप आंखों के मशहूर डाक्टर जे पी सिंह आंखों का चैक अप और आप्रेशन करेंगे।  इस कैंप के निवेदक ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुशील कुमार और उप प्रधान रवि कुमार महंत होंगे।

राशि फल बिजनेसमैन के लिए आज दिन नार्मल,लव लाइफ में एक दूसरे के आएंगे करीब व जानें आज का पंचांग

चित्र
राशि फल बिजनेसमैन के लिए आज दिन नार्मल,लव लाइफ में एक दूसरे के आएंगे करीब व जानें आज का पंचांग   मेष राशि  मेष राशि वाले आज के दिन विरोधियों से सावधान रहेंगे. आज के दिन अगर आपने अगर पैसा उधार लिया है तो वापस मिल सकता है. बिजनेस में लोग प्यारी बोली का इस्तेमाल करें. करियर के प्रति आज स्टूडेंट्स सर्तक रहें। वृष राशि  वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ होने के पूरे चांस है. जॉब वाले लोगों का आज ट्रांसफर हो सकता है. बिजनेसमैन के लिए आज दिन नार्मल रहेगा. लव लाइफ में आप एक दूसरे के करीब आएंगे. फैमली में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मिथुन राशि  मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्म-विश्वास में तेजी आएगी. जॉब सर्च के लिए सावधान रहें, नकली लोग और साइट से. लव लाइफ में शादी का प्रपोजल रखेंगे. जिसका जवाब आपको हां में मिल सकता है. फैमली का सपोर्ट मिलेगा। कर्क राशि  कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा. आज आपको ऑफिस के काम की वजह से टेंशन हो सकती है. बिजनेस में अपनी निगह को तेज रखें, चोरी हो सकती है. आज आपका खर्चा बहुत ज्यादा हो सकता है. हेल्थ का ...

रेल ओवर ब्रिज के निर्माणकार्य के चलते दौलतपुर से भद्रकाली सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा,वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें

चित्र
रेल ओवर ब्रिज के निर्माणकार्य के चलते दौलतपुर से भद्रकाली सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा,वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें  दौलतपुर-भद्रकाली सड़क का यातायात वाया सतसंग चलेट से डंगोह बिजली घर को बदला ऊना : ज़िला दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि रेल ओवर ब्रिज के निर्माणकार्य के चलते दौलतपुर से भद्रकाली सड़क पर 15 मार्च, 2024 तक यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक प्रावधान के चलते यातायात को सतसंग भवन चलेट से डंगोह बिजली घर और ब्रह्मपुर से भद्रकाली सड़क से किया गया है। 

धर्मपुर क्षेत्र में बांस निर्मित परियोजना को सीपीडी नागेश गुलेरिया ने की एक करोड़ रुपये की घोषणा

चित्र
  जाइका प्रोजेक्ट को शिखर पर पहुंचा रहे नागेश गुलेरिया : चंद्रशेखर - धर्मपुर के सिद्धपुर में एक दिवसीय कार्यशाला व प्रदर्शनी का किया उद्घाटन - सीपीडी नागेश कुमार गुलेरिया ने जनता से किया सीधा संवाद - धर्मपुर क्षेत्र में बांस निर्मित परियोजना को सीपीडी नागेश गुलेरिया ने की एक करोड़ रुपये की घोषणा धर्मपुर: मंडी हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी परियोजना को शिखर पर पहुंचाने के लिए मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यह बात बुधवार को जिला मंडी के धर्मपुर के समीप सिद्धपुर में जाइका वानिकी परियोजना द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने कही। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नागेश कुमार गुलेरिया ने जाइका वानिकी परियोजना को शिखर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि इस परियोजना को उंचाईयों पर पहुंचाने में सीपीडी नागेश कुमार गुलेरिया ने सराहनीय कार्य किए हैं।...

कुल्लू में "इन्तकाल दिवस के साथ-साथ राजस्व लोक अदालत' दिवस के रूप में मनाया जा रहा : सुरभि नेगी

चित्र
कुल्लू में "इन्तकाल दिवस के साथ-साथ राजस्व लोक अदालत' दिवस के रूप में मनाया जा रहा : सुरभि नेगी कुल्लू : जिला राजस्व अधिकारी, सुरभि नेगी जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुल्लू जिला में "इन्तकाल दिवस के साथ-साथ राजस्व लोक अदालत' दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कुल्लू जिला में लंबित इन्तकालों के साथ-साथ भूमि तकसीम के लम्बे समय से लंबित मामलों की सुनवाई एवं निपटारा किया जा सके। जिसके मध्यनजर रखते हुए जिला कुल्लू में 04 जनवरी व 05 जनवरी को इन्तकाल दिवस' तथा 'राजस्व लोक अदालत दिवस मनाया जाना है। अतः जिला कुल्लू के सभी जिले वासियों को इस विज्ञप्ति के माध्यम से यह सूचित किया जाता है कि इस विशेष अभियान का फायदा उठाकर अपने-अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाकर निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने इंतकाल व तकसीम के लम्बे समय से लंबित पड़े मामलों का निपटारा करवाऐं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष मुहिम का पूर्ण रूप से फायदा उठाएँ और लंबित मामलों का निपटारा इस मुहिम के दौरान करवाऐं।

30 दिसंबर 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा

चित्र
30 दिसंबर 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा कुल्लू : चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉ नरेश चंद ने आज यहां बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 30 नवम्बर 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ  डॉ कल्याण सिंह ठाकुर, व डॉ नेहा वर्मा, डॉ नीतीश कुमार ;  हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संतुष्ट शर्मा, डॉ अभिषेक बदन व डॉ अशोक कुमार ; आंख नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ कमल दता, नेत्र विशेषज्ञ डॉ ऋचा शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रबलीन कौर, अपनी सेवाएं देंगे

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: