संदेश

शिमला टैक्सी ड्राइवर के हत्या आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, पंजाब से,शिमला की टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी डीसी से मिले

चित्र
शिमला टैक्सी ड्राइवर के हत्या आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, पंजाब से,शिमला की टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी डीसी से मिले ( शिमला गायत्री गर्ग ) अपहरण करके गाड़ी में पहले चालक का गमछे से गला घोंटा। बाद में पत्थर मार कर चेहरा बिगाड़ दिया। इसके बाद शव को किरतपुर ले गए और नहर में फेंक दिया। शनिवार को पुलिस आरोपियों को पंजाब के मलेरकोटला और मुल्लांपुर से गिरफ्तार कर बरमाणा ले आई है। पहचान जसकरन जोत (20) निवासी गांव व डाकघर गुरम तहसील डेहलों लुधियाना और गुरमीत सिंह(27) निवासी गांव एवं डाकघर गुरम तहसील डेहलों लुधियाना के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने टैक्सी चालक के पास 500-500 रुपये के कई नोट देखे। उसके बाद हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक रास्ते में चाय पीने के बाद टैक्सी चालक का उन्होंने अपहरण किया और परिचालक की सीट पर बैठाया। कार को एक आरोपी खुद चलाने लगा और दूसरा पिछली सीट पर बैठ गया। घागस के आसपास उन्होंने चालक का परने (गमछे) से गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद सड़क किनारे पत्थर मार कर चेहरा बिगाड़। पीछे की सीट पर लेटा कर किरतपुर ले गए, जहां ...

साउथ अफ्रीका कप्तान ने सीधे तौर पर हार का विलेन बताया इन खिलाड़ियों को

चित्र
साउथ अफ्रीका कप्तान ने सीधे तौर पर हार का विलेन बताया इन खिलाड़ियों को  बारबाडोस के मैदान पर खेले गए फाइनल मुक़ाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी.साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) से जब टीम के प्रदर्शन और फाइनल मुक़ाबले से जुड़ा मुक़ाबला पूछा गया था तो उन्होंने अपने बयान को दर्ज़ करते हुए इन 3 खिलाड़ियों को सीधे तौर पर हार का विलेन बताया. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने मुक़ाबले में मिली हार का कारण मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ी करने वाले बल्लेबाज़ों को माना. उन्होंने अपने बयान में कहा कि - ' हम एक बेहतरीन स्थिति में आ गए हैं जो साबित करता है कि हम फाइनलिस्ट के योग्य हैं। आज गेम जीत सकते थे. दुर्भाग्य से हमने ऐसा नहीं किया' मुझे खिलाड़ियों के इस समूह और टीम से जुड़े सभी लोगों पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है, मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. ऐसा मत सोचो कि पिच के संबंध में काम करने के लिए बहुत कुछ था। हमने सोचा कि हमने उन्हें लक्ष्य हासिल करने योग्य स्कोर तक सीमित रखकर अच्छा किया। मुझे लगा कि हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, और...

प्रेमी संग मां के हमबिस्तर होते देखा, कलयुगी मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, हत्या को दिखाया आत्महत्या

चित्र
प्रेमी संग मां के हमबिस्तर होते देखा, कलयुगी मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, हत्या को दिखाया आत्महत्या  उत्तराखंड : मां अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगा देती है परन्तु इस कलयुगी मां ने तो अपनी मौज मस्ती के लिए अपनी ही बेटी की बलि दे दी। कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए हत्या को आत्महत्या दिखाने का भी प्रयास किया।   यह दिल दहला देने वाला मामला वाला मामला देहरादून में सामने आया है। लड़की के आत्महत्या मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसे मां ने ही अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव को फंदे से लटकाते हुए वारदात को आत्महत्या का रूप दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह नई बस्ती पटेलनगर में युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुखविंदर सिंह का शव फंदे से उतारकर जमीन पर रखा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुर...

सरकार ने एनडीआरएफ के लिए 40 प्रतिशत जोखिम और कठिनाई भत्ते को मंजूरी दी -: अमित शाह

चित्र
सरकार ने एनडीआरएफ के लिए 40 प्रतिशत जोखिम और कठिनाई भत्ते को मंजूरी दी -: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बचावकर्मियों द्वारा पूरे किये जाने वाले कठिन अभियानों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए 40 प्रतिशत जोखिम और कठिनाई भत्ते को मंजूरी दी है।उन्होंने एनडीआरएफ के 35 सदस्यीय अभियान दल का स्वागत करते हुए यह बात कही। इस दल ने हाल में हिमाचल प्रदेश में 21,625 फुट ऊंची मणिरंग चोटी पर चढ़ाई की थी। मणिरंग चोटी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और स्पीति जिलों की सीमा पर स्थित है। शाह ने 'विजय' नामक अभियान दल का स्वागत करने के बाद कहा, ''सरकार ने कल ही एनडीआरएफ कर्मियों के लिए 40 प्रतिशत जोखिम और कठिनाई भत्ते को मंजूरी दी है। यह लंबे समय से लंबित मांग थी... बल के सभी 16,000 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।'' अधिकारियों ने बताया कि यह भत्ता वेतन के अतिरिक्त दिया जाएगा। शाह ने कहा कि सरकार ने विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एनडीआरएफ जैसे विशेष संगठनों के लिए खेलों को जरूरी बनाने का भ...

साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म किया भारत ने

चित्र
साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म किया भारत ने  भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी है और फाइनल में भी ये सिलसिला जारी रखते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म कर दिया।भारत ने सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. अब महामुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका को हराकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया और जमकर कमाई भी की है. . इस कामयाबी के लिए आईसीसी की तरफ से उसे 2.45 मिलियन डॉलर यानि करीब 20.42 करोड़ का इनाम मिला है. इसके अलावा भारतीय टीम को हर जीत के लिए 31,154 डॉलर (लगभग 26 लाख रुपए) अलग से मिले हैं. इन सभी को एक साथ जोड़ दें तो भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट से 22.76 करोड़ की कमाई हुई है। वहीं पहली बार फाइनल में पहुंचकर रनर-अप रही साउथ अफ्रीका की टीम को 1.28 मिलियन डॉलर (करीब 10.67) करोड़ रुपए मिले हैं, जो चैंपियन टीम की प्राइज मनी के आधे हिस्से के बराबर है. इसके अलावा 8 मैच जीतने के लिए लगभग 2.07 करोड़ रुपए अलग से मिले. साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट से कुल 12.7 करोड़ की कमाई की है। आईसीसी ने सेमीफाइ...

हमीरपुर में इनकम टैक्स और ईडी की बड़ी रेड

चित्र
हमीरपुर में इनकम टैक्स और ईडी की बड़ी रेड  हमीरपुर के एक बड़े सर्राफ व्यापारी और दो शराब ठेकेदारों के अलग-अलग प्रतिष्ठानों व आवास पर इनकम टैक्स और ईडी ने संयुक्त रूप से रेड डाली। रेड के दौरान दुकान और आवास के बाहर सीआरपीएफ जवानों का भी पहरा लगा हुआ है। केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई से व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। हमीरपुर में शराब के कारोबारी के पक्का भरो और बोहणी इलाके में आवास के बाहर रेड जारी है। किसी को भी अंदर बाहर आने - जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। दोनों जांच एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी दुकानों व आवास पर जांच कर रहे हैं, जबकि इनके प्रतिष्ठानों के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि संपत्ति से मामले को लेकर ही यह रेड पड़ी है। यह मामला आयकर के भुगतान से जुड़ा लग रहा है।  बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो भी लेनदेन के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। इसमें 5 करोड़ के लेनदेन की बात कही गई थी। उसके साथ भी इस रेड को जोड़ा जा रहा है।

वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के अंतर्गत खर्च होंगे 48 करोड़ 20 लाख रुपए - जगत सिंह नेगी।

चित्र
  वित्त वर्ष 2024-25 में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के अंतर्गत खर्च होंगे 48 करोड़ 20 लाख रुपए - जगत सिंह नेगी।  उप मंडल मुख्यालय भरमौर के मिनी सचिवालय भवन के सभागार में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भरमौर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान खर्च किए जा रहे 48 करोड़ 20 लाख के बजट का अवलोकन करते हुए विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक में स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति डॉ. जनक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।   जगत सिंह नेगी ने सरकार द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ क्षेत्र के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में किसानों, बागवानों एवं पशुपालकों तक सुनिश्चित बनाने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उद्योग विभाग को संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने अतिरिक्त जिला दं...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: