8 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामले में बांग्‍लादेश के एक कपल को किया गिरफ्तार पुलिस ने

8 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामले में बांग्‍लादेश के एक कपल को किया गिरफ्तार पुलिस ने 


दिल्‍ली पुलिस ने एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक और उसकी महिला रिश्तेदार को कथित तौर पर 768 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में कीमत आठ करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी जिले के एंटी नारकोटिक्‍स स्‍क्‍वॉड (एएनएस) ने हमीदुल और उसकी रिश्तेदार नसीमा को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया.

डीसीपी (साउथ-ईस्‍ट) रवि कुमार ने बताया कि हामीदुल (23) तीन महीने पहले अवैध रूप से भारत में घुसा था और जल्दी पैसा कमाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया था. उन्होंने बताया कि पहले एक टीवी न्‍यूज चैनल में काम करने वाली नसीमा ने कथित तौर पर हेरोइन की आपूर्ति की थी. गुप्त सूचना के आधार पर एएनएस ने जंगपुरा एक्सटेंशन में छापा मारा, जहां से हमीदुल को पकड़ लिया गया. उसके घर की तलाशी लेने पर 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन