4 जनवरी को टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक.... डीसी कांगड़ा

4 जनवरी को टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक.... डीसी कांगड़ा 

धर्मशाला:-   स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक चार जनवरी को धर्मशाला अस्पताल के सभागार में डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सभी बीएमओ और विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं के साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में जिले भर में चलाए टीबी मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए भी अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। 

इस दौरान सभी अधिकारियों को अपने विभागों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनभागीदारी के अंतर्गत सभी विभागों की ओर से टीबी मुक्त भारत को लेकर गतिविधियां आयोजित की जानी हैं और दैनिक प्रतिवेदन भी वांछित है। इसके अंतर्गत जनप्रतिनिधि, युवा, स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी, एनसीसी, एनएसएस, रेड रिबन क्लब और टीबी चैंपियन की ओर से जागरूकता शपथ, रैली, खुली चर्चा आदि आयोजित की जाएंगी। बैठक में इन विषयों पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि सरकार की ओर से शुरू किए इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जोखिमपूर्ण लोगों की टीबी की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर