तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, लोगों ने किया चक्का जाम 

सिरमौर : यह दु:खद हादसा सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बागरन रोड पर स्थित शिवपुर में हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई तो वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन बताया जा रहा है कि तकरीब एक घंटे तक भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों का सब्र टूट गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और बाइक चालक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते ट्रालों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते आज एक और जान चली गई।  

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। देर रात करीब 10:30 बजे तक भी प्रदर्शन जारी रहा और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। विधायक सुखराम चौधरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा