विधानसभा उपाध्यक्ष ने धारटीधार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जानी लोगों की समस्याएं।

 विधानसभा उपाध्यक्ष ने धारटीधार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जानी लोगों की समस्याएं। 


अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियों का लिया जायजा

नाहन हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान धारटीधार क्षेत्र के गांव गारला क्यारटू,बकाहन का दौराकर लोगो की समस्याओ को जाना।


इस दौरान उपाध्यक्ष रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ठाकर गवाणा निवासी रूप लाल जिनकी गत दिनों गिरी नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई थी उनके परिवारजनों से भी मिले।


उन्होंने कहा कि यह क्षण परिवार तथा क्षेत्र के लिए बहुत ही वेदना पूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय में परिवार जनों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 उन्होंने इश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार जनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


इससे पहले उपाध्यक्ष ने अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए नाहन स्थित उपयुक्त सम्मेलन कक्ष में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की अध्यक्षता भी की और अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए बेहतर समन्वय और कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए।


इस दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर,जोन अध्यक्ष धारटीधार मोहन शर्मा, सदस्य जिला परिषद ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मंडल नीमा ठाकुर, तहसीलदार ददाहु, एसडीओ जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग, जय सिंह ठाकुर, एस एच ओ रेणुकाजी प्रिया चौहान, उमेश शर्मा, पूरणानंद शर्मा, tविद्या सागर, रामकिशन सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत