गन्ने के खेत में मिली 13 साल की मासूम, दुष्कर्म के बाद हत्या

 दिल दहला देने वाली वारदात, गन्ने के खेत में मिली 13 साल की मासूम, दुष्कर्म के बाद हत्या 

उत्तराखंड: गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली 13 साल की बच्चीः दरअसल, जसपुर के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली। ऐसे में परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल जसपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

“बच्ची की मौत हो चुकी थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था. पेट और हाथों पर चाकुओं से बने कई गहरे घाव थे। उसका पजामा खून से सना हुआ था और बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूटी हुई थीं.”- डॉ. आशु सिंघल, चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी जसपुर

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से महज कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ी मिली। परिजनों के मुताबिक, बेटी के शरीर पर दर्जनों चोटों के निशान हैं। उन्होंने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। उधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति संभालने की कोशिश की. जसपुर सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना बेहद गंभीर है और जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, बच्ची की हत्या की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे को जाम कर दिया और सरकारी अस्पताल के बाहर भी मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था। कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती या उन्हें कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आदेश चौहान भी तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्ची की मौत को समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। ताकि, दोषियों को कठोर दंड मिल सके
इसके अलावा बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी अस्पताल परिसर में मौजूद रहकर कहा कि पार्टी अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेगी कि अपराधियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाई जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर