जीजा-साली को लेकर और साला-बहन को लेकर हुआ फरार

जीजा-साली को लेकर और साला-बहन को लेकर हुआ फरार


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है यहां नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक लगभग छह साल पहले पड़ोस के गांव की युवती से विवाह के बंधन में बंधा था। दंपती के दो बच्चे भी हैं और सामान्य पारिवारिक जीवन व्यतीत हो रहा था। लेकिन समय के साथ युवक का अपनी छोटी साली के प्रति आकर्षण बढ़ता गया और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। 23 अगस्त को युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया। परिवार इस घटना से स्तब्ध था और खोजबीन में जुट गया। लेकिन इससे भी बड़ा झटका तब लगा जब अगले ही दिन यानी 24 अगस्त को युवक का साला उसकी बहन को लेकर घर से चला गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं बदला फैसला लगभग 15 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने चारों को ढूंढकर कोतवाली में पेश किया।

दोनों परिवार भी आमने-सामने आए और समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों युवतियों ने अपने-अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अडिग रहीं। थानेदार अरुण कुमार के अनुसार,

अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस ने चारों से पूछताछ की है और परिवारों को आपसी समझ से मामला सुलझाने की सलाह दी गई है। यदि तहरीर आती है तो कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम